मानव इतिहास के अभूतपूर्व जनसंहार में लगे इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फिलिस्तीन के खिलाफ ज़ायोनी सेना के हमलों को जारी रखने की बात दोहराते हुए कहा है कि हमास का अंत निकट है।
ग़ज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस्राईल के सैन्य हमलों से ग़ज़्ज़ा का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है और कम से कम 17997 लोग मारे गए हैं जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने कहा है कि बहुत सारे आतंकियों ने सरेंडर किया है हालांकि सेना ने इसका कोई सबूत नहीं दिया जबकि हमास ने ऐसे दावों को खारिज कर दिया है। लगभग एक महीने पहले भी ज़ायोनी युद्ध मंत्री योव गैलेंट ने कहा था कि हमास ने ग़ज़्ज़ा पर "नियंत्रण खो दिया" है।